पंजाबी राजमा मसाला | Punjabi Rajma Masala Recipe in Hindi

पंजाबी राजमा मसाला | Punjabi Rajma Masala Recipe in Hindi

पंजाबी राजमा मसाला बनाने की विधि

    1. एक कप राजमा
    2. एक टुकड़ा दालचीनी, 
    3. एक तेजपत्ता, 
    4. 2 बड़ी इलायची
    5. 4-5 चम्मच तेल
    6. आधा चम्मच जीरा
    7. एक प्याज़
    8. 2-3 चम्मच अदरक लस्सन का पेस्ट
    9. 2-3 टमाटर
    10. स्वादानुसार नमक
    11. 2 चम्मच कश्मीरी लाल
    12. 2 चम्मच धनिया पाउडर
    13. आधा चम्मच हल्दी पाउडर
    14. हरा धनिया
    15. 1 चम्मच गरम मसाला
    16. 1 चम्मच देसी घी




सबसे पहले आप एक कप राजमा को 7-8 घंटे तक भिगोकर रख ले फिर राजमा का पानी फेंक दे साथ ही राजमा को पानी से अच्छी तरह धो ले | फिर प्रेशर कुक्कर में राजमा को डाल दे साथ ही एक टुकड़ा दालचीनी, एक तेजपत्ता, 2 बड़ी इलायची और उसमे 5-6 कप पानी डालकर 3-4 सीटी लगाये | 3-4 सीटी लगने के बाद आप चेक कर ले की राजमा गल गई है या नहीं | अगर राजमा नहीं गली है तो आप 2-3 सीटी और लगाये | अब प्रेशर कुक्कर को गैस पर से उतार ले | अब एक कड़ाई में 2-3 चम्मच तेल डाले फिर उसमे आधा चम्मच जीरा डाले | जीरा ब्राउन होने पर उसमे एक कटा हुआ प्याज़ डाले और उसे भी ब्राउन होने पर उसमे 2-3 चम्मच अदरक लस्सन का पेस्ट डाले इसे भी हल्का ब्राउन होने तक पकाए | फिर उसमे 2-3 मीडियम साइज़ के टमाटर को काट कर इसमें डाल ले साथ ही इसमें 1 चम्मच नमक भी डाल ले अब इसे 3-4 मिनट तक पकाए ताकि टमाटर सॉफ्ट हो जाये | अब इसे ठंडा करके इसको ग्राइंडर में पीस कर इसका प्यूरी बना ले | अब कड़ाई में 3-4 चम्मच तेल ले और उसमे 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डाल ले और जो प्यूरी बनाई थी वो भी इसमें डाल ले | अब इसमें 2 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर डाले | इसको अच्छी तरह चलाये और जरुरत के हिसाब से थोडा नमक डाले | अब इस प्यूरी को 7-8 मिनट तक अच्छी तरह पकाए | अब आप देखेंगे की इस प्यूरी का रंग लाल होने लगा है | अब इसमें उबली हुई राजमा डालेंगे | राजमा और प्यूरी को अच्छी तरह मिलाये | अब इसमें 1-2 कप पानी डाले और इसको 6-8 मिनट तक पकाए | अब राजमा हमारी रेडी है अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया और साथ ही 1 चम्मच गरम मसाला डाले अब इसे अच्छे से मिक्स कर दे | अब उपर से एक चम्मच देसी घी डाल ले अब आपकी राजमा बिलकुल रेडी है |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ