ढाबा जैसी कड़ाई मटर पनीर की सब्जी इस तरह बनाये | How to Make Dhaba Style Kadai Matar Paneer Recipe in Hindi

ढाबे जैसी मटर पनीर की सब्जी | Dhaba Style Kadai Matar Paneer



    1. 250-300 ग्राम पनीर
    2. 150-200 ग्राम मटर
    3. तेल
    4. 2 तेजपत्ता
    5. 2 बड़ी इलाइची
    6. 2 लोंग
    7. 2-4 साबूत लाल मिर्च
    8. जीरा
    9. 4-5 कटे प्याज़
    10. 5-6 मीडियम साइज़ के टमाटर
    11. 2-3 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
    12. 2-3 छोटे चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
    13. 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
    14. 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
    15. आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
    16. नमक स्वादानुसार
    17. 1 चम्मच कसूरी मेथी
    18. हरा धनिया गार्निश के लिए
    19. अमूल क्रीम गार्निश के लिए

दोस्तों अक्सर हमे ढाबा का खाना पसंद आता है | क्यूंकि इनकी सब्जी का टेस्ट ही अलग होता है और खाने का मजा ही कुछ अलग होता है | कभी कभी तो हम भी ढाबे जैसे सब्जी बनाने की कौशिश करते है लेकिन ढाबे जैसी सब्जी का टेस्ट नहीं आ पाता |  आज में आपको बताने जा रहा हूँ की ढाबा जैसी मटर पनीर की सब्जी कैसे बनाते है | इसको बनाना बहुत ही आसन है | आप भी इसे घर पर इस तरह बना सकते है | चलिए ढाबे जैसी मटर पनीर की सब्जी बनाना शुरू करते है | 

सबसे पहले मटर को प्रेशर कुकर में 2 सीटी लगाये | एक कड़ाई में 2-3 चम्मच तेल डाले | तेल गर्म होने पर एक चम्मच जीरा डाले और इसे 20-30 सेकंड तक पकाए | गैस को धीमी आंच पर रखे | अब इसमें 4-5 प्याज़ काट कर डाले, प्याज़ को आप अपने हिसाब से किसी भी तरह काट सकते है, क्यूंकि इसे बाद में मिक्सी में पिसना है | अब इसमें 5-6 मीडियम साइज़ के टमाटर काट कर डाले | इसे अच्छे से मिलाये | अब इसे 2-3 मिनट तक पकाए, गैस धीमी आंच पर ही रखे | इसके बाद इसे ठंडा करके मिक्सी में पीस ले | अब प्याज़ और टमाटर प्यूरी तैयार है |  अब दूसरी कड़ाई में 4-5 चम्मच तेल डाले साथ ही 1 चम्मच जीरा, 2 तेजपत्ता, 2 बड़ी इलाइची, 2 लोंग और 2-4 साबूत लाल मिर्च डाले अब इसे 1-2 मिनट तक पकाए | इसके बाद इसमें 2-3 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और इसे भी 40-50 सेकंड तक पकाए | अब इसमें प्याज़ और टमाटर प्यूरी डाले साथ ही 2-3 छोटे चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और नमक स्वादानुसार डाले | अब इसे अच्छे से मिलाये और आधा कप पानी मिलाकर इसे 3-4 मिनट तक पकने दे | जब ग्रेवी थोड़ी गाडी होने लगे तो इसमें 150-200 ग्राम उबली हुई मटर डाले और अच्छे से मिलाये | फिर इसमें 250-300 ग्राम पनीर और 2 कप पानी डालकर इसे अच्छे से मिलाये और 8-10 मिनट तक पकाए | पानी भी आप अपने हिसाब से डाल सकते है | आपको सब्जी गाडी चाहिए या पतली जैसे आप चाहे | जब आपकी सब्जी थोड़ी गाडी होने लगे तो ऊपर से आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर डालकर इसे मिलाये | अब इसमें 1 चम्मच कसूरी मेथी डाले | 1 मिनट बाद गैस बंद कर दे और हरा धनिया, अमूल क्रीम से गार्निश करे | आपकी ढाबा जैसी कड़ाई मटर पनीर की सब्जी बिलकुल तैयार है |     


    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ