आलू मटर की सब्ज़ी बनाने का एकदम लाजवाब तरीका
- 3-4 बड़े आलू
- 2-3 कप मटर
- 2-3 बड़े चम्मच सरसों तेल
- 1-2 तेजपत्ता
- 2 चम्मच जीरा
- 2 बड़े बारीक कटे प्याज़
- 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 2 टमाटर की प्यूरी
- 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1-2 चम्मच धनिया पाउडर
- 4-5 हरी मिर्च
- 1-2 चुटकी हिंग
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 आधा चम्मच गरम मसाला
- हरा धनिया
सबसे पहले एक कड़ाई में 2-3 चम्मच सरसों तेल ले | गैस की आंच मीडियम रखे | तेल गर्म होने पर एक तेजपत्ता और 2 चम्मच जीरा डाले | इसे 20-30 सेकंड तक पकने दे | 20-30 सेकंड बाद 2 बारीक कटे हुए प्याज़ डाले | प्याज़ हलके ब्राउन होने पर 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डाले अब इसे 1-2 मिनट तक पकने दे | इसके बाद 2 बड़े टमाटर की प्यूरी डाले साथ ही 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1-2 चम्मच धनिया पाउडर, 4-5 साबूत हरी मिर्च, 1-2 चुटकी हिंग, नमक स्वादानुसार डाले | इसमें 1 कप पानी डाले | अब इसे 3-4 मिनट तक पकाए | जबतक ग्रेवी थोड़ी गाडी न हो जाये | अब इसमें कटे हुए आलू डाले | आलू को आप अपने हिसाब से काट सकते हो जेसे चाहो | उसके बाद इसमें 2-3 कप पानी डाले और इसे ढककर पकने दे | गैस को धीमी आंच पर रखे | जबतक आलू थोडे पक नहीं जाते | अब इसमें मटर डाले साथ ही 3-4 कप पानी डाले और इसे अच्छे से मिलाये | अब इसे 15-20 मिनट तक पकाए | 20 मिनट बाद गैस बंद कर दे | अब इसमें आधा चम्मच गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाले | आपकी आलू मटर की सब्ज़ी एकदम तैयार है |


0 टिप्पणियाँ