रेस्टोरेंट जैसी भिंडी मसाला बनाना सीखे | Restaurant भिन्डी मसाला Recipe in Hindi

 भिंडी मसाला रेसिपी 


  1. 250-300 ग्राम भिन्डी
  2. बेसन
  3. नमक स्वादानुसार
  4. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  5. हल्दी पाउडर
  6. धनिया पाउडर
  7. तेल 
  8. जीरा
  9. 2 मीडियम प्याज़
  10. 2 टमाटर प्यूरी
  11. 5-6 छोटे चम्मच दही
  12. 1 चुटकी हिंग
  13. 3-4 कटी हरी मिर्च
  14. 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  15. बारीक कटा हरा धनिया 


दोस्तों सबसे पहले 300 ग्राम भिन्डी को पानी से अच्छे से धो ले और उसका ऊपर का सिरा काट दें फिर भिन्डी को दो टुकडो में काट ले | इसके बाद भिन्डी में 2 छोटे चम्मच बेसन, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालेंगे और इसे अच्छे से मिला लेंगे | अब कड़ाई में 2 छोटे चम्मच तेल के साथ इस भिन्डी को फ्राई कर लेंगे | गैस की आंच को मीडियम पर रखकर भिन्डी को 3-4 मिनट तक फ्राई करे | भिन्डी फ्राई होने के बाद इसे गैस पर से उतार दे | अब कड़ाई में 3-4 चम्मच तेल डाले | तेल गर्म होने पर 1 चम्मच जीरा डाले | फिर बारीक कटे हुए 2 मीडियम प्याज़ और 3-4 हरी मिर्च को बारीक काटकर इसमें डालेंगे | जब प्याज़ ब्राउन होने लगे तो 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, 1 चुटकी हिंग डालेंगे | अब इसे 10-15 सेकंड तक अच्छे से मिलाये | गैस को धीमी आंच पर रखे | इसके बाद इसमें 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 आधा चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार डालेंगे | इसे अच्छे से मिलाये अब इसमें 2-3 छोटे टमाटर की प्यूरी और आधा कप पानी मिलाये | अब इससे 3-4 मिनट तक पकने दे | अब इसमें 5-6 छोटे चम्मच दही डाले और धीमी आंच पर अच्छे से मिलाये और 2 मिनट तक पकने दे | इसके बाद फ्राई भिन्डी डाले और इसे अच्छे से 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए | 10-15 मिनट बाद ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाले | अब आपकी रेस्टोरेंट जैसी भिंडी मसाला एकदम तैयार है |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ