प्याज़ और टमाटर की मैगी ऐसे बनाये
- 1 पैकेट मैगी
- मैगी मसाला
- तेल/देसी घी
- जीरा
- प्याज़
- टमाटर
- उबली मटर के दाने 10-15
- हरा धनिया
- देसी घी या मक्खन गार्निश के लिए
दोस्तों सबसे पहले कड़ाई में 2-3 छोटे चम्मच तेल या देसी घी डाल ले | तेल गर्म होने पर आधा छोटा चम्मच जीरा डाले | अगर आप जीरा नहीं भी डालेंगे तो भी आपकी मैगी अच्छी बनेगी | जीरे को अच्छी तरह भुने फिर एक छोटा बारीक कटा प्याज़ डाले | प्याज़ को ब्राउन कर ले | प्याज़ ब्राउन होने के बाद एक मीडियम साइज़ टमाटर के छोटे छोटे टुकडे करके कड़ाई में डाल दे | इसमें आधा छोटा कप पानी मिलाये जिसे की टमाटर सॉफ्ट हो जाये | इसे 2-3 मिनट तक पकाए | जब टमाटर सॉफ्ट होने लगे और इसका पानी सूखने लगे तो आधा छोटा चम्मच मैगी मसाला डाले और अच्छे से मिलाये | अब इसमें मैगी और उबली मटर के 10-15 दाने डाले और जो मैगी के अंदर मसाला आता है उसे भी डाल दे | अब इसमें 1-2 छोटे कप पानी मिलाये और गैस की धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाए | आपकी मैगी तैयार है | अब इसे हरे धनिये से गार्निश करे | आप हरे धनिये के साथ देसी घी या मक्खन से भी गार्निश कर सकते है | आपकी प्याज़ और टमाटर वाली मैगी बिलकुल तैयार है |


0 टिप्पणियाँ