आलू सोयाबीन की सब्ज़ी इस तरह से बनाये | Soybean Aloo Recipe In Hindi

आलू सोयाबीन की सब्ज़ी बनाना सीखे | Soybean Aloo Recipe In Hindi





    1. आलू
    2. सोयाबीन
    3. सरसों तेल
    4. जीरा
    5. अदरक
    6. लस्सन
    7. प्याज़
    8. टमाटर
    9. लाल मिर्च पाउडर
    10. धनिया पाउडर
    11. हल्दी पाउडर
    12. गरम मसाला
    13. नमक स्वादानुसार
    14. हरा धनिया

सबसे पहले 2 कप सोयाबीन को 1-2 घंटे पानी में भिगोकर रखे | फिर सोयाबीन को अच्छी तरह निचोड़ लीजिए | कड़ाई में 2-3 चम्मच तेल ले और ये सोयाबीन इसमें डाले | याद रहे गैस को धीमी आंच पर रखे जिससे की सोयाबीन जले नहीं | सोयाबीन को करछी से 2-3 मिनट तक हिलाते रहे | अब सोयाबीन का रंग हल्का हल्का बदलने लगा होगा | अब इसे गैस पर से उतार लीजिए | 5-6 आलू को छीलकर छोटे टुकडे में काट लीजिए | एक कड़ाई में 3-4 चम्मच सरसों का तेल डाले | तेल गर्म होने पर उसमे 1 चम्मच जीरा डाले | इसके बाद लस्सन की एक कडी को छीलकर इसमें डाले साथ ही अदरक के छोटे छोटे टुकडे करके इसमें डाल दे | जब ये थोडा सा ब्राउन होने लगे तो 2 प्याज़ काटकर इसमें डाल ले | जब प्याज़ ब्राउन होने लगे तो उसमे 2-3 टमाटर को काटकर इसमें डाले | अब इसे 2-3 मिनट तक पकने दे | अब इसे ठंडा कर ले | जब ये ठंडा हो जाये तो इसे मिक्सी में पीस ले |  अब आपकी प्यूरी रेडी है | अब एक कड़ाई में 4-5 चम्मच सरसों का तेल ले | इसमें आधा चम्मच जीरा डाले 20-30 सेकंड तक जीरा भुने | इसके बाद जो प्यूरी रेडी की थी वो प्यूरी इसमें डाल दे साथ ही 1-2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच नमक या स्वादानुसार अपने हिसाब से डाल दे | अब इसमें आधा गिलास पानी मिलाये अब इसे 3-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे | इसके बाद फ्राई सोयाबीन को इसमें डाल दे और इसे 25-30 सेकंड तक अच्छे से मिलाये अब इसमें आलू डाल दे साथ ही इसमें 1-2 गिलास पानी मिलाये फिर इसे 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे | जिससे की आलू भी पकजाये और सब्जी भी थोड़ी गाडी हो जाये | इसमें आधा चम्मच गरम मसाला और कटा हुआ हरा धनिया डाले | आपकी स्वादिष्ट आलू सोयाबीन की सब्ज़ी रेडी है | सोयाबीन की सब्जी परोसने के लिए त्यार है |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ