होटल जैसी दाल फ्राई या दाल तड़का | Daal Fry or Daal Tadka Recipe In Hindi

होटल जैसी दाल फ्राई या दाल तड़का | Daal Fry or Daal Tadka Recipe In Hindi





    1. 1-2 कप अरहर की दाल
    2. तेल
    3. हिंग
    4. देसी घी
    5. साबूत लाल मिर्च
    6. जीरा
    7. हल्दी पाउडर
    8. लाल मिर्च पाउडर
    9. धनिया पाउडर
    10. 2-3 चम्मच अदरक और लस्सन का पेस्ट
    11. 2 बड़े टमाटर बारीक कटे हुए
    12. 1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
    13. नमक स्वादानुसार
    14. हरा धनिया
    15. गरम मसाला

सबसे पहले 2 कप अरहर की दाल को 4-5 घंटे भिगोकर रखे उसके बाद इसका पानी फेक दे और दाल को पानी से थोडा धो ले फिर प्रेशर कुकर में दाल को डाल दे साथ ही 1-2 गिलास पानी डाले और आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच नमक डाल ले | फिर प्रेशर कुकर की 2-3 सीटी लगने दे | 2-3 सीटी लगने के बाद दाल को एक बार चेक कर ले की दाल गल गई है या नहीं | अगर दाल नहीं गली तो एक सीटी और लगने दे | इसके बाद एक कड़ाई में 3-4 चम्मच तेल और आधा चम्मच देसी घी डाले | तेल और घी गर्म होने पर इसमें 1-2 चुटकी हिंग, 1 चम्मच जीरा और 3-4 साबूत लाल मिर्च डाले | आपको बता दे की हिंग और जीरे से दाल में बहुत अच्छा टेस्ट आता है | 1 मिनट के बाद इसमें 1-2 चम्मच अदरक और लस्सन का पेस्ट डाले और इसे अच्छे से ब्राउन होने दे | इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ डाले और इसे भी ब्राउन होने दे | प्याज़ ब्राउन होने पर इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डाले और साथ ही 1-2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर और नमक स्वादानुसार डाले | इसे अब अच्छे से मिलाये और 3-4 मिनट तक पकने दे ताकि टमाटर अच्छे से सॉफ्ट और इन मसालों में मिक्स हो जाये | अब इसमें उबली हुआ अरहर की दाल डाले, अगर दाल गाडी है तो आप अपने हिसाब से थोडा पानी मिला सकते है और इसे 4-5 मिनट तक पकाए | 4-5 मिनट होने पर दाल को गैस पर से उतार ले | चलिए अब दाल का तड़का रेडी करते है | आप एक कड़ाई में 2-3 चम्मच देसी घी डाले और इसे गर्म होने दे, घी गर्म होने पर 1 चम्मच जीरा डाले और 1/2 चम्मच या 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, थोडा कटा हुआ हरा धनिया, आधा चम्मच गरम मसाला डाले और इसे 30-40 सेकंड तक मिलाये अब इसे दाल के ऊपर डाले | आपकी दाल फ्राई या कहे दाल तड़का बिलकुल रेडी है | 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ